माइक्रोमैक्स ने यूरेका की बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया के बाद यूरेका की और सीरिज को बाजार में उतारा है. यूरेका का नया फोन यू यूफोरिया यूरेका की तुलना में कई नये फीचर्स और एड्रायड के लेटेस्ट वर्जन के साथ बाजार में आ रही है. माइक्रोमैक्स कम कीमत में ग्राहकों को शानदार फीचर्स वाले फोन बेचने के लिए जानी जाती है. युवाओं के बीच भी माइक्रोमैक्स के फोन का क्रेज बढ़ रहा है. आइये जानते हैं कि इस नये फोन में क्या है खास
माइक्रोमैक्स यू यूफोरिया
माइक्रोमैक्स की ओर से यू यूरेका के बाद यू यूफोरिया बाजार में लाया जा रहा है. जिसकी कीमत 6999 रुपये होगी. 28 मई से इसके खरीदी के लिए लिए रजिस्ट्रेशन शुरु होने वाला है. यू यूरेका की तरह यह अमेजन की माध्यम से बिक्री होगी.
बिल्ड और डिजायन
इसकी डिचायन नोकिया लुमिया 830 से मिलती जुलती है. कैमरा में मैटालिक रिंग है जहां एलइडी फ्लैश लाइट की फीचर है. इसके बेस में स्पीकर है.
5 इंच एचडी डिस्पले , ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. डिस्पले का लुक बाइब्रेंट है.
चिपसेट , रैम
माइक्रोमैक्स यू यूफोरिया स्नैपड्रैगन 410 एसओसी ,64-बिट और 1.2 जीएचजी कोर प्रोसेसर के साथ माइक्रो एन्ड्रीनो 306 जीपीयू है. इस माइक्रोमैक्स के नये मॉडल में 2 जीबी रैम और 16 जीबी मैमोरी है.इसके अलावे वाई -फाई 802.11एन और बल्टूथ भी4.0 है.
कैमरा ,बैटरी
8 एमपी का मैन कैमरा है और 5 एमपी फ्रंट कैमरा की सुविधा है. 8 एमपी कैमरा f/2.2
बैटरी 2230 mah है.
साफ्टवेयर
माइक्रोमैक्स यू यूफोरिया सायनोजन 12 से चलता है. माइक्रोमैक्स यू यूफोरिया की टैगलाइन ‘मिरेकल इन मेटल’ है . मात्र 6,999 रुपये में मेटल फ्रेम बॉडी वाला यह इकलौता हैंडसेट है.
