अब सेंसर से जान सकेंगे कि आपका खाना खराब हुआ है या नहीं

लंदन : वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर इजाद किया है जो बताता है कि खाना खराब हो गया है या नहीं. इस सेंसर के संदेशों को बेतार संचार के माध्यम से मोबाइल फोन पर पढा जा सकेगा. अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि यह सेंसर खाद्य सामग्री से एथेनॉल के उत्सर्जन को माप कर खाने के खराब […]

लंदन : वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर इजाद किया है जो बताता है कि खाना खराब हो गया है या नहीं. इस सेंसर के संदेशों को बेतार संचार के माध्यम से मोबाइल फोन पर पढा जा सकेगा.

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि यह सेंसर खाद्य सामग्री से एथेनॉल के उत्सर्जन को माप कर खाने के खराब होने की पहचान करेगा. सेंसर से मिली जानकारी ग्राहक के पास तक पहुंचेगी और इससे संबद्ध डाटा एक सर्वर में सुरक्षित हो जाएगा.
शोधार्थियों ने बताया कि इस एथेनॉल सेंसर का विकास फिनलैंड के टेक्निकल रिसर्च सेंटर ने किया है. सेंसर की सतह रेडियो तरंगों से पहचान करने वाले टैग का हिस्सा है, इसलिए इसके डाटा को स्मार्टफोन पर भी पढा जा सकता है. यह सेंसर डिब्बाबंद खाने की ताजगी के बारे में भी सूचनाएं देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >