टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी यूनीनॉर ने अपने ग्राहकों का ज्ञान बढ़ाने का बीड़ा उठा लिया है. यूनीनॉर ने अपने यूजर्स को मुफ्त में विकीपीडिया एक्सेस करने की छूट दे रहा है. कंपनी का इस ऑफर के पीछे लक्ष्य है कि लोगों का ज्ञान बढ़े और वे इंटरनेट फ्रेंडली हो सकें.
यूनीनॉर के ओर से यह सेवा पहली अप्रैल से शुरू हो चुकी है. लेकिन इस सेवा के पीछे पेंच है कि यह 3 महीने तक ही वैध है. देशभर में यूनीनॉर के ग्राहकों की संख्या 45 मिलियन से ज्यादा है.
यूनीनॉर के सीईओ ने बताया कि ‘ विकीपीडिया का मुफ्त में एक्सेस देकर यूनीनॉर समाज के हाथों में ज्ञान का भंडार पहुंचाने की कोशिश कर रहा है’ इस तरह की सर्विस के जैसे यूनीनॉर और भी कई सर्विसों पर काम कर रहा है.
इसी प्रोग्राम के तहत नार्वे की कंपनी टेलीनॉर की भारतीय इकाई यूनीनॉर के कर्मचारी छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं ताकि देश में डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा दिया जा सके. विकिपीडिया को केंद्रित करके गामीण इलाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है.
साल 2012 में यूनीनॉर नेविकीमीडिया फाउंडेशन के साथ साझोदारी करके अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त मेंविकीपीडिया उपलब्ध कराने कावादा किया था. इस समझौते के तहत टेलीनॉर की बिजनेस यूनिट ने बांग्लादेश, थाइलैंड, मलेशिया, म्यांमार और मोंटेनेग्रो जैसे देशों में मोबाइल फोन पर विकीपीडिया का फ्री एक्सेस लांच किया है.
