Whatsapp का नया अपडेट, अब ''रीड रिसिप्ट'' नीले टिकमार्क को भी छिपा पाएंगे
पिछले दिनों सोशल मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प पर एक नया फीचर लॉन्च किया गया था. इस फीचर से अब लोगों का मैसेज ना पढने का बहाना पकडा जा सकता है. दरअसल यह फीचर दूसरे एप्प की ही तरह ‘पढे हुए मैसेज’ की जानकारी नाले रंग के टिकमार्क के द्वारा देता है. अब इस फीचर का भी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पिछले दिनों सोशल मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प पर एक नया फीचर लॉन्च किया गया था. इस फीचर से अब लोगों का मैसेज ना पढने का बहाना पकडा जा सकता है. दरअसल यह फीचर दूसरे एप्प की ही तरह ‘पढे हुए मैसेज’ की जानकारी नाले रंग के टिकमार्क के द्वारा देता है. अब इस फीचर का भी काट सामने आ चुका है. पढे हुए मैसेज की जानकारी को छिपाने कि लिए व्हाटृसएप्प ने नया अपडेट किया है.
व्हाट्सएप्प ने अपना ‘रीड मैसेज’ का फीचर शुरु करने के कुछ ही समय बाद यह अपडेट किया है. कंपनी इस फीचर को एक विकल्प के रूप में यूजरों को मुहैया करा रही है. व्हाट्सएप्प का लेटेस्ट बेटा वर्जन यूजरों को इस फीचर की फैसिलीटी दे रहा है.
वे लोग जिन्होंने नया वर्जन अपडेट कर लिया है वहीं इस फीचर का इस्तेमाल (पढे हुए मैसेज की जानकारी और इसफीचर को छिपाने की जानकारी) कर पाएंगे. नयेवर्जन में यह फीचर ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा यूजरों को अगर इसकी जरूरत नहीं तो वे इसे डिजेबल कर पाएंगे.
यह व्हाट्सएप्प के ‘लास्ट सीन’ फीचर की ही तरह ऑप्सनल हो पाएगा जिसे डिजेबल करने की सुविधा कंपनी ने दी है. व्हाट्सएप्प पर नीले रंग का टिकमार्क कई प्रकार से निजता का हनन हो सकता है. रीड ऑप्सन को डिजेबल करने के लिए इसके लिए यूजरों को व्हाट्सएप्प को सेटिंग >प्राइवेसी > डिजेबल ‘रीड ऑप्सन’ में जाना होगा.