मोबाइल ऐप्लिकेशन जैसे लाईन, येय और वीचैट दुनिया की बडी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की विशाल कंपनियों – ऐपल, फेसबुक, गूगल आदि को कडी चुनौति दे रहा है, जिसके कारण उनकी बाजार में हिस्सेदारी पर तेज गति से प्रभाव पड रहा है.
सिंगापुर की कंपनी क्लोन एल्गो ग्रुप के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नकुल गुप्ता ने यह बात कहते हुए बताया कि इन सोशल मैसेजिंग सुविधाएं विक्लप के रूप में उभरी हैं. इसके साथ ही यह विज्ञापनदाताओं द्वारा सामानों, सेवाओा और मोबाइल ऐप्लिकेशन प्रदाताओं को अपेक्षाकृत अधिक विकल्प की पेशकश की जा रही है.
टैक्सी बुक कराने एवं फोन रिचार्ज कराने की सुविधा टेन्चेंट होल्डिंगस के वीचैट में है. जबकि क्लोन ऐल्गो के एप्प से यूजर मुफ्त में बातें और चैट कर सकते हैं. इसके अलावा लोन के लिए ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है. यूजर क्लोन ऐल्गो कारोबार ऐल्गोरिदम का भी उपयोग कर सकते हैं.
गुप्ता ने कहा ‘बाजार बहुत आकर्षक हो गया है.’ कुछ कंपनियों के यूजरों की संख्या कुछ एप्लिकेशन पर एक करोड से ज्यादा हो गई है. येय, लाईन, काकाओटाक और वीचैट एशिया में सबसे लोकप्रिय एप्प बन चुके हैं. बडी कंपनियों को इन चुनौतियों की खबर है. लेकिन वे इन कंपनियों को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इनका दबदबा आम तौर पर अपने घरेलू बाजारों – येय भारत और पश्चिम एशिया में, लाईन जापान में, काकाओटाक दक्षिण अफ्रीका में और वीचैट चीन में है.
