मानव कोशिकाओं को प्रभावित करता है मोबाइल फोन विकिरण

नयी दिल्ली: अगर आप मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. एक शोध के मुताबिक मोबाइल फोन विकिरण मानव कोशिकाओं पर असर डालते हैं. इसका दावा फिनलैंड के एक वैज्ञानिक ने किया है. फिनलैंड के वैज्ञानिक दारियूस लेसजेकजिन्सकी ने कहा कि वह एक शोध पर काम कर रहे थे जिसके लिए […]

नयी दिल्ली: अगर आप मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. एक शोध के मुताबिक मोबाइल फोन विकिरण मानव कोशिकाओं पर असर डालते हैं. इसका दावा फिनलैंड के एक वैज्ञानिक ने किया है.
फिनलैंड के वैज्ञानिक दारियूस लेसजेकजिन्सकी ने कहा कि वह एक शोध पर काम कर रहे थे जिसके लिए फिनलैंड के संगठन टेकेस ने वित्तपोषण का वादा किया था.
दारियूस ने बताया अपने शोध में उन्‍होंने देखा कि मोबाइल फोन के विकिरण के संपर्क में आने पर मानव कोशिकाओं का स्वरुप बदल जाता है. हालांकि उन्‍होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह नुकसानदायक है या नहीं, क्‍योंकि शोध के लिए वित्तपोषण रोक दिया गया है.
उन्‍होंने कहा, ‘जब हमने पाया कि मोबाइल फोन मानव शरीर पर असर डालते हैं तो वित्तपोषण रोक दिया गया, क्‍योंकि मोबाइल हैंडसेट कंपनियों में नोकिया और टेलियासोनेरा को यह पसंद नहीं आया.

वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड में उद्योग के भागीदार सदस्य होते हैं. यदि उद्योग के भागीदार को शोध पसंद नहीं आता, तो आमतौर पर टेकेस उसका वित्तपोषण नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >