साउंडकोर का नया मिनी पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर लॉन्च

चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स एसेसरीज कंपनी एंकर के सब-ब्रांड साउंडकोर ने भारत में नया आइकन मिनी पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है.इस वायरलेस स्पीकर की भारत में कीमत 1,999 रुपये है. काले, नीले, संतरी और लाल रंगों में लॉन्च इस स्पीकर को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. यह कॉम्पैक्ट स्पीकर आइपी67 रेटिंग के साथ आता […]

चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स एसेसरीज कंपनी एंकर के सब-ब्रांड साउंडकोर ने भारत में नया आइकन मिनी पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है.इस वायरलेस स्पीकर की भारत में कीमत 1,999 रुपये है. काले, नीले, संतरी और लाल रंगों में लॉन्च इस स्पीकर को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. यह कॉम्पैक्ट स्पीकर आइपी67 रेटिंग के साथ आता है, इसलिए इसमें धूल और पानी का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है. इसमें तीन वॉट का साउंड आउटपुट है. एंकर साउंडकोर आइकन मिनी की बैटरी 900 एमएएच की है, जिसे पूरी तरह चार्ज करने के बाद आठ घंटे का बैकअप मिलता है. इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लुटूथ 4.2 लगा है.
कोडेक सपोर्ट की बात करें तो यह डिवाइस एसबीसी ब्लुटूथ कोडेक पर निर्भर है. यह डिवाइस माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के माध्यम से चार्ज होती है और इसमें एयूएक्स इनपुट के लिए 3.5 मिमी का सॉकेट भी दिया गया है. आसानी से एक से दूसरी जगह ले जाने के लिए इसमें एक स्ट्रैप लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >