तीन साल से लापता था पति, टिकटॉक ने मिलवाया, पत्नी के चेहरे पर आयी मुस्कान

टिकटॉक ऐप को युवा वर्ग सिर्फ़ वीडियो बनाने वाले ऐप के तौर पर ही यूज करते हैं लेकिन इससे जुड़ी एक ऐसी खबर आयी जो शायद आपको चौंका दे. जी हां , टिकटॉक की मदद से एक महिला ने अपने लापता पति को ढूंढ लिया. जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के विलुप्पुरम ज़िले की इस महिला […]

टिकटॉक ऐप को युवा वर्ग सिर्फ़ वीडियो बनाने वाले ऐप के तौर पर ही यूज करते हैं लेकिन इससे जुड़ी एक ऐसी खबर आयी जो शायद आपको चौंका दे. जी हां , टिकटॉक की मदद से एक महिला ने अपने लापता पति को ढूंढ लिया.

जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के विलुप्पुरम ज़िले की इस महिला का पति तीन साल पहले लापता हो गया था जिसकी तलाश वह कर रही थी. अब इस महिला ने टिकटॉक ऐप पर एक वीडियो के माध्‍यम से अपने पति को पहचाना और उसे खोज लिया.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सुरेश 2016 में अपनी पत्नी को छोड़कर घर से निकल गये थे. उसके किसी ट्रांसजेंडर महिला के साथ संबंध में थे. बताया जा रहा है कि पहले महिला के एक रिश्तेदार की सुरेश पर नजर पड़ी जो एक ट्रांसजेंडर के साथ टिकटॉक वीडियो में दिखा. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की.

पुलिस ने बताया कि दोनों मिल चुके हैं और हमने दोनों को समझाया है. अब पति और पत्नी दोनों हंसी खुशी एक साथ हैं. पुलिस की मानें तो सुरेश तमिलनाडु के होसुर शहर में था. यह शहर विलुप्पुरम से क़रीब 200 किलोमीटर दूर है.

यहां चर्चा कर दें कि टिकटॉक ऐप के जरिए लोग वीडियो बनाते हैं और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. यह ऐप भारत में युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >