सोशल मीडिया करता है आपके खान-पान की आदतों को प्रभावित

खान-पान संबंधित पोस्टों की सोशल मीडिया पर भरमार रहती है. पिंटरेस्ट पर 1.7 बिलियन से अधिक रेसिपी वीडियोज उपलब्ध हैं. फेसबुक पर खान-पान पर केंद्रित पेज के 3.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. यह असंभव हो गया है कि आप सोशल मीडिया पर जायें और भोजन, व्यंजनों, पाक कला से संबंधित पोस्ट-वीडियोज या दोस्तों और […]

खान-पान संबंधित पोस्टों की सोशल मीडिया पर भरमार रहती है. पिंटरेस्ट पर 1.7 बिलियन से अधिक रेसिपी वीडियोज उपलब्ध हैं. फेसबुक पर खान-पान पर केंद्रित पेज के 3.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.
यह असंभव हो गया है कि आप सोशल मीडिया पर जायें और भोजन, व्यंजनों, पाक कला से संबंधित पोस्ट-वीडियोज या दोस्तों और परिवार के सदस्यों की भोजन को लेकर चर्चा करती पोस्ट देखे बिना रह जाएं. भोजन का यह ऑनलाइन सामाजीकरण आपके खाने की आदतों पर बड़ा प्रभाव डाल रहा है.
एक अध्ययन के अनुसार, प्रत्येक दिन सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने वालों में शरीर के मोटापे और खान-पान संबंधी परेशानियां कम समय बितानेवालों की तुलना में 2.2 गुना अधिक थी. लगातार भोजन के चित्रों और वीडियोज को देखने से व्यवहार में और शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर असर पड़ता है, जिससे अतिरिक्त भूख और ओवरईटिंग की समस्या पैदा होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >