एप्पल वॉच सीरीज का नया वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध

एप्पल वाॅच सीरीज4 भारतीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. एप्पल वॉच परिवार के नेक्स्ट जेनरेशन सीरीज के इस डिवाइस का डिस्प्ले पिछले वर्ष लॉन्च किये गये वॉच सीरीज3 से 30 प्रतिशत बड़ा और साउंड 50 प्रतिशत ज्यादा तेज है. जीपीएस से लैस एप्पल वॉच सीरीज4 सेल्युलर एडिशन मॉडल सिल्वर, स्पेस ग्रे […]

एप्पल वाॅच सीरीज4 भारतीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. एप्पल वॉच परिवार के नेक्स्ट जेनरेशन सीरीज के इस डिवाइस का डिस्प्ले पिछले वर्ष लॉन्च किये गये वॉच सीरीज3 से 30 प्रतिशत बड़ा और साउंड 50 प्रतिशत ज्यादा तेज है.
जीपीएस से लैस एप्पल वॉच सीरीज4 सेल्युलर एडिशन मॉडल सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड एल्युमीनियम केस विकल्पों में उपलब्ध है. 40 एमएम और 44 एमएम की डिस्प्ले साइज में उपलब्ध इस डिवाइस में एप्पल एस4 एसओसी भी है, जिसमें 64 बिट डुअल-कोर प्रोसेसर और नया जीपीयू लगा है.
इस नये एसओसी की वजह से ही यह दावा किया जा रहा है कि वॉच सीरीज3 के मुकाबले वॉच सीरीज4 दोगुना तेज चलता है. इतना ही नहीं, इस नये सीरीज में नेक्स्ट जेनरेशन एस्सीलेरोमीटर और गायरोस्कोप लगा है. इस डिवाइस में इलेक्ट्रिकल हार्ट रेट सेंसर के साथ ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है जो न्यू ईसीजी एप के इस्तेमाल द्वारा ईसीजी रिकॉर्ड करने में सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >