मोटोरोला कर रहा मोटो ई5 और मोटो जी6 की लॉन्चिंग की तैयारी, ये हो सकते है फीचर्स

आम लोगों को बजट स्मार्टफोन मुहैया कराने की तैयारी के बीच मोटोरोला मोटो ई5 और मोटो जी6 लॉन्च करने की तैयारी में है. खबरों के मुताबिक, बाजार में मोटो के इन नये मॉडल को जल्द ही मुहैया कराया जा सकता है. इन दोनों फोन को मिड रेंज बजट के रूप में लॉन्च किया जा सकता […]

आम लोगों को बजट स्मार्टफोन मुहैया कराने की तैयारी के बीच मोटोरोला मोटो ई5 और मोटो जी6 लॉन्च करने की तैयारी में है. खबरों के मुताबिक, बाजार में मोटो के इन नये मॉडल को जल्द ही मुहैया कराया जा सकता है. इन दोनों फोन को मिड रेंज बजट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है. मोटोरोला मोटो जी6 सीरीज के तहत तीन मॉडल प्रस्तुत किये जा सकते हैं. इनमें मोटो जी6, मोटो जी6 प्लस और मोटो प्ले हो सकते हैं. मोटो जी6 में फुल एचडी प्लस डिस्पले और 5.7 इंच स्क्रीन होने की संभावना है.
यह फोन मेटल बॉडी से लैस आकर्षक डिजाइन के साथ आ सकता है. इन फोन्स में चार जीबी रैम और 64 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज तक हो सकता है. साथ ही 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है. इसके अलावा, ये 12 एमपी और 5 एमपी के डुअल रियर कैमरे से लैस हो सकते हैं. मोटो जी6प्लस में 5.93 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन हो सकती है. वहीं, मोटो जी6 प्ले में 5.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >