आपको जान कर यह आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन फोर्ड मोटर और एक पिज्जा कंपनी ने लोगों तक पिज्जा पहुंचाने के लिए सेल्फ ड्राइविंग कार के प्रयोग की तैयारी शुरू की है.
कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने कैमरा, सेंसर, रडार युक्त सेल्फ ड्राइविंग एक कार फोर्ड फ्यूजन हाइब्रिड तैयार किया है, जो डेढ़ महीनों तक अमेरिका स्थित मिशिगन में परीक्षण के दौरान पिज्जा पहुंचाने का काम करेगी. हालांकि, अभी इस कार में फोर्ड के दो इंजीनियर बैठे रहेंगे, जिनमें से एक खतरे की स्थिति में कार को नियंत्रित करेगा तथा दूसरा इंजीनियर कार के हार्डवेयर के इनपुट की निगरानी करेगा. पिज्जा डिलिवरी के लिए यह कोई पहला परीक्षण नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने पहले भी न्यूजीलैंड में ड्रोन और सेल्फ ड्राइविंग रोबोट के माध्यम से पिज्जा डिलिवरी का परीक्षण किया था. फोर्ड के जिम हेकेट के मुताबिक, भविष्य में यह यात्रियों के काम भी आयेगा.
