वॉट्सऐप जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है. इस फिचर से आप भेजे हुए मैसेज को 5 मिनटों के अन्दर वापस ला सकेंगे या रिमूव कर सकेंगे. दरअसल यह एक रिकाॅल फीचर होगा जिसके तहत आप किसी को भेजे हुए वीडियो, मैसेज, डाक्यूमेंट या GIF फाइल को वापस ला सकते है.
यह फीचर तब ही काम करेगा जब भेजा हुआ मैसेज दुसरे व्यक्ति ने देखा न हो अर्थात अगर आप मैसेज भेजे है लेकिन व्यक्ति तक पहुंचने से पहले मतलब अनसीन दिख रहा हो तो आप उसे वापस ला सकते है.
वेवसाइट WABETAINFO के अनुसार यह फीचर वाॅट्सएेप के 2.17.30+ वर्जन में लाया जाएगा गौरतलब है कि वाॅट्सएेप के कुल 20 करोड. से भी ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर्स है. एेसे में यह फीचर्स यूजर्स के लिए बहुत कारगार साबित होने वाला है.
