हावड़ा : लहूलुहान मिले युवक को अस्पताल भेजा

हावड़ा के जगाछा इलाके में रविवार रात सड़क किनारे लहूलुहान हालत में एक युवक को पाया गया.

हावड़ा. हावड़ा के जगाछा इलाके में रविवार रात सड़क किनारे लहूलुहान हालत में एक युवक को पाया गया. घटना हावड़ा के जगाछा स्थित अरविंद रोड की है. खबर पाकर जागाछा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया. वहां, उसका इलाज चल रहा है. उसका नाम राज बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह हावड़ा के आमता का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. वह कैसे घायल हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >