छोटे पर बड़े भाई की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

मानिकपुर इलाके में जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या का आरोप छोटे पर लगा है.

बारासात. उत्तर 24 परगना के देगंगा थानांतर्गत हादीपुर झीकरा दो नंबर ग्राम पंचायत के उत्तर आबजानगर मानिकपुर इलाके में जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या का आरोप छोटे पर लगा है. मृतक का नाम सिराजुल इस्लाम (48) था और आरोपी का नाम आरिजुल इस्लाम है. आरोप है कि आरिजुल ने सिराजुल की हत्या कर शव को पास के खेत में फेंक दिया गया था. घटना रविवार रात नौ बजे की है. आरिजुल और उसकी पत्नी घटना के बाद से ही फरार हैं. पुलिस का अनुमान है कि जमीन विवाद में ही हत्या हुई है. क्योंकि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >