– इकबालपुर थाने की पुलिस ने एक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को किया गिरफ्तार
कोलकाता. एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने के बाद उसकी अश्लील तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में इकबालपुर थाने की पुलिस ने शाहबाज खान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सिविल इंजीनियरिंग का छात्र बताया गया है. उसे सोमवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तरफ से अदालत में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी ने पीड़ित युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें कर आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करने पर पीड़ित को फिर से प्रताड़ित करने की धमकी दी गयी. जिसके बाद पीड़ित की तरफ से इसकी शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को किया बेहोश

नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को किया बेहोश
Copied link
एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने के बाद उसकी