नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, लापता

नदिया के फुलिया के चपातला गंगा घाट पर नहाने गया एक युवक डूब गया

कल्याणी. नदिया के फुलिया के चपातला गंगा घाट पर नहाने गया एक युवक डूब गया. युवक का नाम गौरव पाल (15) है और उसका घर फुलिया में है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था. जानकारी के गौरव अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान गौरव डूब गया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों पानी में उतारा.

बैरकपुर : तालाब में डूबने से किशोर की मौत

बैरकपुर. नोआपाड़ा थाना अंतर्गत गौरी शंकर जूट मिल क्वार्टर का रहने वाला एक नाबालिग की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. उसका नाम स्नेहित कुमार (7) बताया गया है. स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में तुरंत उसे तालाब से निकाल कर बीएनबोस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >