चोर होने के संदेह में युवक की पीट-पीट कर हत्या

चोर के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

कैनिंग. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग स्थित टेंटाकल मोड़ इलाके में चोर के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम अभिजीत दास (29) है. रविवार रात कुछ लोग उसे घर से उठा कर ले गये और बिजली के पोल में बांध कर बुरी तरह से पीटा. सोमवार सुबह पुलिस ने कैनिंग मुरी पट्टी इलाके से उसे गंभीर हालत में बरामद किया. कैनिंग महकमा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गयी है. इसमें कुछ स्थानीय युवक शामिल हैं. उन्होंने आरोपियों को सजा देने की मांग की. सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत के खिलाफ इलाके में पहले से ही छोटी-मोटी चोरी के आरोप थे. कुछ समय के लिए वह जेल भी गया था. कुछ महीनों से बाहर काम करता था. तीन दिन पहले ही वह इलाके में लौटा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >