काम के दौरान शेड से गिर कर मजदूर घायल

घायल मजदूर का नाम दुलाल बताया गया है, वह बारासात का रहने वाला है.

हुगली. चंदननगर के गोंदलपाड़ा जूट मिल में शेड पर पिच की चट लगाने के दौरान नीचे गिरकर एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शाम करीब छह बजे की है. वह पिच की बाल्टी लेकर शेड पर काम कर रहा था. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर पड़ा. गिरने के बाद गर्म पिच के उसके शरीर पर गिर जाने से वह झुलस गया. घायल मजदूर का नाम दुलाल बताया गया है, वह बारासात का रहने वाला है. दुलाल को तुरंत चंदननगर सब डिवीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >