कांकसा में फंदे से लटका मिला महिला का शव

मृत महिला का नाम नीलिमा सोरेन(24) बताया गया है.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर गांव में पारिवारिक अशांति के बाद घर में महिला का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृत महिला का नाम नीलिमा सोरेन(24) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है. थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >