जमीन विवाद में महिला की हत्या, भाई पर लगा आरोप

दिया जिला के चापड़ा थाना क्षेत्र के आरंगश्रीशा पूर्वपाड़ा इलाके में जमीन विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी.

कल्याणी

नदिया जिला के चापड़ा थाना क्षेत्र के आरंगश्रीशा पूर्वपाड़ा इलाके में जमीन विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी. आरोप है कि शनिवार सुबह सैदुल घटक ने अपनी दीदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका का नाम मणिमाला घटक (46) है. बताया जा रहा है कि इलाके में मणिमाला की एक जमीन थी, जिस पर उसके भाई सैदुल घटक की काफी दिनों से नजर थी. उसने मणिमाला से वह जमीन उसके नाम लिखने को कही थी. लेकिन उसकी बहन इसके लिए तैयार नहीं थी. आरोप है कि मणिमाला शनिवार को आरंगश्रीशा बस स्टैंड रोड से गुजर रही थी, तभी सैदुल ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया. लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा. घटना के बाद से आरोपी सैदुल फरार है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >