मिट्टी के घर की दीवार ढहने से महिला की मौत, चार घायल

बारुईपुर दक्षिण 24 परगना जिले के बकुलतला थाना अंतर्गत बेले दुर्गानगर पंचायत के पूर्व रघुनाथपुर में भारी बारिश के कारण रविवार देर रात मिट्टी के घर की दीवार ढह गयी.

दक्षिण 24 परगना जिले के बकुलतला थाना क्षेत्र की घटना

संवाददाता, बारुईपुर

दक्षिण 24 परगना जिले के बकुलतला थाना अंतर्गत बेले दुर्गानगर पंचायत के पूर्व रघुनाथपुर में भारी बारिश के कारण रविवार देर रात मिट्टी के घर की दीवार ढह गयी. इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बच्चा सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गये. मृतका का नाम शाहनारा (32) है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, नूर जमाल जमादार अपनी पत्नी शाहनारा और तीन बेटों और एक बेटी के साथ उक्त घर में रहता था. देर रात परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बारिश के कारण घर की दीवार ढह गयी. सभी मलबे में दब गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मलबे से निकाल नीमपीठ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से डॉक्टरों ने शाहनारा समेत तीन को कोलकाता रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही शाहनारा की मौत हो गयी.

घटना को लेकर स्थानीय पंचायत सदस्य शाहिदुल्लाह मंडल ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही लोग पहुंचे और मिट्टी हटा कर सभी को अस्पताल ले गये. दो लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. अन्य को कोलकाता रेफर किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >