कैफे में पत्नी की हत्या, आरोपी अरेस्ट

करया थाना अंतर्गत नसीरुद्दीन रोड स्थित एक कैफे में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

संवाददाता, कोलकाता

करया थाना अंतर्गत नसीरुद्दीन रोड स्थित एक कैफे में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना सोमवार शाम की है. मृतका का नाम अरिबा इकबाल है. आरोपी का नाम इर्तिकाब शकीब के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कैफे में इर्तिकाब अपनी पत्नी अरिबा के साथ आया था. अचानक इर्तिकाब ने चाकू से अरिबा पर हमला कर दिया. घायल अरिबा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी इर्तिकाब पोक्सो मामले में गिरफ्तार हुआ था. इसके बाद उसने शिकायतकर्ता अरिबा से निकाह कर लिया था. सोमवार को दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ, पुलिस इसका पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >