Noida Sector 142 Construction Site Accident: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-142 इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग ठेकेदार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है. घटना के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके.
काम के दौरान हुआ हादसा
सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बताया कि मोहम्मद मुस्तफा यहां एक बिल्डिंग प्रोजेक्ट में ठेकेदारी का काम संभाल रहे थे. सोमवार को मुस्तफा इमारत की ऊपरी मंजिल पर खड़े होकर मजदूरों को दिशा-निर्देश दे रहे थे. काम की निगरानी के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे जमीन पर आ गिरे.
इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी मौत
ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आयीं थीं. मौके पर मौजूद कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गये. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी उनकी मौत हो गयी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Noida Sector 142 Construction Site Accident: पुलिस की कार्रवाई और जांच
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें
एनएच-19 पर हादसा : गाय को बचाने की कोशिश में एक्सप्रेस बस ने मिनी बस को मारी टक्कर, 40 घायल
दिल्ली में फुटपाथ पर चढ़ी SUV, बंगाल के बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार
