West Bengal Election 2026: बंगाल में कौन आगे, कौन पीछे , हर अपडेट देखें

West Bengal Election 2026: रुझानों में भाजपा को भारी बहुमत, ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी से पीछे. पानीहाटी में आरजी कर पीड़िता की मां की बढ़त ने चौंकाया .

West Bengal Election 2026: राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं (फालता सीट पर 21 मई को चुनाव होना है). सुबह से ही भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे EVM के राउंड बढ़े, भाजपा ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है.

विधानसभा सीटों की ताजा स्थिति

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 175 सीटों पर आगे (बहुमत से काफी आगे).
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC): 115 सीटों पर आगे.
  • CPI(M): 1 सीट पर आगे.
  • कांग्रेस: 0 (फिलहाल खाता भी नहीं खुला है).

भवानीपुर: ममता बनाम सुवेंदु का ‘महामुकाबला’

पूरे देश की नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हैं. ताजा रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. ताजा अंतर देखे तो सुवेंदु अधिकारी लगभग 1,500 से 2,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

‘झालमुड़ी’ वाली सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार के दौरान झाड़ग्राम क्षेत्र में जहां ‘झालमुड़ी’ खाई थी, वहां की चारों सीटों (झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम) पर भाजपा उम्मीदवार मजबूती से बढ़त बनाए हुए हैं.

आरजी कर केस का प्रभाव: रत्ना देबनाथ आगे

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने चुनावी विमर्श को काफी प्रभावित किया है. पानीहाटी सीट से भाजपा की उम्मीदवार और पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं.

Also Read : चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >