West Bengal News: बाथरूम में झूलता मिला वृद्ध दंपत्ति का शव, स्थानीय लोगों ने लगाया बेटे और बहू पर हत्या का आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक वृद्ध दंपत्ति का शव उनके आवास के बाथरूम में झूलता मिला है. पुलिस ने पूछताछ के लिए बेटे और बहू को हिरासत में ले लिया है.

West Bengal News, दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में वृद्ध दंपति का शव अपने आवास के बाथरूम में झूलता मिला है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना विजयादशमी की रात कोकओवन थाना अंतर्गत सागर भांगा गांव की है. मृत वृद्ध दंपत्ति की पहचान निर्मलेंदु बनर्जी (82 साल) और इला बनर्जी (74 साल) के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस बेटे एवं बहू को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है.

स्थानीय लोगों ने लगाया बेटा और बहू पर हत्या का आरोप

शव मिलने के बाद ही स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा. दूसरी तरफ लोग बेटे और बहू पर संपति के खातिर अपने वृद्ध माता-पिता की हत्या आरोप लगाया है. लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन का घेराव किया.

Also Read: West Bengal : बांकुड़ा में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा यात्री फिर

बेटा और बहू पुलिस की हिरासत में

लोगों के बढ़ते दबाव को देखकर पुलिस ने मृतक के बेटा व बहू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर वृद्ध दंपत्ति के बेटे और बहू से पूछताछ की जा रही है. इस बाबत मृत दंपती की बेटी चैताली बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भैया और भाभी संपत्ति के कारण अक्सर मां एवं पिताजी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्याचार करते थे. उनके अत्याचार से तंग आकर मम्मी-पापा ने सारी जायदाद उनके नाम कर दी थी. इसके बाद भी भैया और भाभी का अत्याचार कम नही हो रहा था. चैताली बनर्जी का आरोप है कि भैया एवं भाभी ने ही उनके माता-पिता की हत्या की है.

Also Read: West Bengal : झालदा की कांग्रेस पार्षद पूर्णिमा कान्दू की रहस्यमयी मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >