West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने घाटाल मास्टर प्लान को 2 साल के भीतर पूरा करने का दिया आश्वासन

West Bengal Breaking NewsUpdates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:48 PM. 5 Mar 24 6:48 PM. 5 Mar

जेयू: होली के दौरान परिसर में अनुशासन बनाये रखने की अपील

जादवपुर यूनिवर्सिटी ने एक परिपत्र जारी कर सभी को होली के दौरान परिसर में अनुशासन बनाये रखने की अपील की है. जादवपुर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार स्नेहमंजु बसु द्वारा हस्ताक्षरित एक नोटिस में कहा गया है कि अक्सर देखा गया है कि त्योहार या किसी पर्व के दौरान परिसर अनुशासनहीनता में बदल जाता है. कक्षाओं, गलियारों और परिसर में कुछ शरारती तत्व संस्थान का नियम भूल जाते हैं और मनमानी करने लगते हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ध्यान रहे, एक पूर्व छात्र पिछले साल जेयू में एक तालाब में मृत पाया गया था, जब परिसर होली के लिए बंद था. उस समय वहां होली खेलने के दौरान यह घटना हुई थी. इसे देखते हुए नोटिस जारी कर सभी को चेतावनी दी गयी है.

5:25 PM. 5 Mar 24 5:25 PM. 5 Mar

संदेशखाली मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई (CBI) को दी है. मंगलवार के आदेश को चुनौती देते हुए तृणमूल सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, वकील अभिषेक मनुसिंघवी राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई करने की मांग की है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

4:42 PM. 5 Mar 24 4:42 PM. 5 Mar

निर्वाचन आयोग ने दिया चुनाव ड्यूटी से सिविक वॉलेंटियर्स को दूर रखने का निर्देश

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग (Election Commission) की फुल बेंच कोलकाता में है. सोमवार सुबह से चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मैराथन बैठकें कीं. अधिकारियों ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद कोलकाता सहित कई जिलों के डीएम और एसपी के साथ भी बैठक की. सूत्रों के अनुसार, राज्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में आयोग ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को फटकार लगायी. आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह मत सोचिये कि हम अनजान बैठे हैं. हमारे पास कानून-व्यवस्था से संबंधित सारी जानकारी है.

4:18 PM. 5 Mar 24 4:18 PM. 5 Mar

ममता बनर्जी ने घाटाल मास्टर प्लान को 2 साल के भीतर पूरा करने का दिया आश्वासन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घाटाल मास्टर प्लान को 2-3 साल के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया. सीएम बोलीं मैं केंद्र से भीख नहीं मांगना चाहती. 2,000 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया.

3:24 PM. 5 Mar 24 3:24 PM. 5 Mar

हाईकाेर्ट ने संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने का दिया आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखालि में ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया . बंगाल पुलिस को शाहजहां शेख को शाम साढ़े चार बजे तक सीबीआई को सौंपने का आदेश है़.

2:22 PM. 5 Mar 24 2:22 PM. 5 Mar

भाजपा में शामिल होंगे जस्टिस अभिजीत गांगुली

कलकत्ता हाईकाेर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार माने जा रहे हैं.जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे है. इस बात की प्रबल अटकलें हैं कि वह तमलुक से भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ सकते हैं. न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली न केवल न्यायिक क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य में बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं. हाल ही में राजनीतिक गलियारों में उनकी जमकर आलोचना हो रही है. जस्टिस गंगोपाध्याय को कोर्ट में बैठे-बैठे राज्य के विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नाम लेते सुना गया है. इस बार वह लोकसभा चुनाव से पहले सीधे सियासी मैदान में उतर रहे हैं.

1:15 PM. 5 Mar 24 1:15 PM. 5 Mar

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने अपने पद से दिया इस्तीफा

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली (Abhijeet Ganguly) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और उसकी प्रतियां प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम को भेजी हैं. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय सुबह उच्च न्यायालय में अपने चैंबर में पहुंचे जिसके बाद उनकी ओर से त्यागपत्र भेजा गया. वह दोपहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं जहां उनके द्वारा अपनी भावी योजना का खुलासा किये जाने की संभावना है.

12:57 PM. 5 Mar 24 12:57 PM. 5 Mar

आज रात कोलकाता पहुंचेंगे पीएम मोदी

आज रात कोलकाता पहुंचेंगे पीएम मोदी. कल बारासात में जनसभा, रोड शो का भी कार्यक्रम. गंगा नदी के नीचे मेट्रो टनल का करेंगे उद्घाटन.

12:45 PM. 5 Mar 24 12:45 PM. 5 Mar

केंद्रीय एजेंसी चुनावों पर रखेगी नजर

इस बार राष्ट्रीय चुनाव आयोग चुनावों पर नजर रखने के लिए केंद्रीय एजेंसी का सहारा लेने जा रहा है. मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कई केंद्रीय एजेंसियों को शामिल करते हुए एक पोर्टल बनाने की घोषणा की. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में एक पूर्ण पीठ राज्य में पहुंची है. उन्होंने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आयोग ने कई केंद्रीय एजेंसियों के साथ बैठक की.

12:35 PM. 5 Mar 24 12:35 PM. 5 Mar

मतदान केंद्र पर महिलाओं को किया जाएगा तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कहते हैं, “कुछ मतदान केंद्र ऐसे होंगे जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे. हम उन मतदान केंद्रों पर महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का प्रयास करेंगे.

12:27 PM. 5 Mar 24 12:27 PM. 5 Mar

हर नागरिक बिना डरे अपना वोट डाल सकें यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

12:26 PM. 5 Mar 24 12:26 PM. 5 Mar

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए. हिंसा ना हो इस पर ध्यान देना चाहिए.

12:15 PM. 5 Mar 24 12:15 PM. 5 Mar

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

चुनाव आयोग की बैठक शुरु हो गई है. आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >