West Bengal : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल ने जादवपुर यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की अस्थायी कुलपतियों की नियुक्ति

West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:00 AM. 18 Apr 24 6:30 PM. 17 Apr

प्रथम चरण का मतदान 19 को, 3 सीटों पर 37 उम्मीदवार मैदान में

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था. आज शाम को चुनाव प्रचार थम गया है. राज्य के तीन लोकसभा सीट कूचबिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ में 37 उम्मीदवार मैदान में है. सभी प्रत्यासियों की ओर से जनता को लुभाने का भरपूर प्रयास किया गया है. प्रथम चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार कूचबिहार से चुनाव लड़ रहे हैं . यहां 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिनमें 7 निर्दलीय है. जलपाईगुड़ी से 12 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है जिनमें 5 निर्दलीय है. अलीपुरदुआर से 11 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है. जिनमें दो निर्दलीय है.

11:02 PM. 17 Apr 24 5:32 PM. 17 Apr

बारासात की तृणमूल प्रत्याशी काकोली घोष को पार्टी कार्यालय जाते समय कार ने मारी टक्कर

पश्चिम बंगाल में तृणमूल उम्मीदवार काकोली घोस दस्तीदार की पार्टी कार्यालय जाते समय उत्तर 24 परगना के बारासात में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, तृणमूल उम्मीदवार के सिर पर हल्की चोट आयी है. उन्हें बारासात अस्पताल ले जाया गया. तृणमूल सूत्रों के अनुसार, काकोली बुधवार दोपहर को मध्यमग्राम में दिघाबेरिया के घर से निकलीं और मध्यमग्राम जिला पार्टी कार्यालय जा रही थीं. तभी यह घटना घटी. कथित तौर पर एक निजी कार ने काकोली की कार में सीधी टक्कर मार दी. निवर्तमान सांसद के सिर में चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया.

9:53 PM. 17 Apr 24 4:23 PM. 17 Apr

कोलकाता समेत 15 जिलों में लू का प्रकोप, 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल के लिए लू की चेतावनी जारी की है. गुरुवार से दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा. अलीपुर ने भविष्यवाणी की है कि इनमें से आठ जिलों में शुक्रवार से भीषण गर्मी (Summer) जारी रहेगी. आशंका है कि शुक्रवार को ही कुछ स्थानों पर राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. शुक्रवार से वोटिंग शुरू हो रही है. पहले चरण में जब उत्तर बंगाल में मतदान होगा तो दक्षिणी जिलों में हलचल मची होगी. दक्षिणी जिलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को अब भी राहत नहीं मिलने वाली है.

7:43 PM. 17 Apr 24 2:13 PM. 17 Apr

बीरभूम में राम नवमी रैली में जाने से भाजपा प्रार्थी को पुलिस और बीडीओ ने रोका ,हुई झड़प

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारई में बुधवार को रामनवमी (Ram Navami) पर निकली रैली में जब भाजपा के बीरभूम लोकसभा प्रार्थी देवाशीष धर और जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा दल बल के साथ पहुंचे तो पुलिस और मुरारई बीडीओ ने भाजपा प्रार्थी और भाजपा के नेताओं को रैली में जाने से रोक दिया. इसे लेकर भाजपा प्रार्थी और नेताओं की पुलिस और बीडीओ के साथ झड़प हो गई. पुलिस द्वारा इस तरह राम नवमी की रैली में जाने से रोकने पर प्रतिवाद में भाजपा प्रार्थी और नेता सड़क अवरोध कर सड़क पर बैठ गए.

6:15 PM. 17 Apr 24 12:45 PM. 17 Apr

बर्दवान दुर्गापुर के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी कीर्ति आजाद की बिगड़ी तबीयत

पानागढ़,मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल केबर्दवान दुर्गापुर लोकसभा के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी कीर्ति आजाद की चुनाव प्रचार के कारण तबीयत बिगड़ गई है. कल ही दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में जांच पड़ताल के बाद उन्हें दवा देकर घर पर ही रेस्ट लेने की सलाह दी गई है. कीर्ति आजाद की बिगड़ी तबीयत के कारण बुधवार को कीर्ति आजाद के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है.मुख्यत आज राम नवमी को लेकर कई शोभायात्रा में तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी के शामिल होने की बात थी. लेकिन तेज बुखार और सर्दी खासी होने के कारण कीर्ति आजाद इन कार्यक्रमों में शामिल नही हो पाएंगे.

6:01 PM. 17 Apr 24 12:31 PM. 17 Apr

सियालदह मंडल में कल से मेगा ब्लॉक, 20 दिनों तक 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द

पश्चिम बंगाल में  सियालदह मंडल (Sealdah Division) में एक बार फिर से मेगा ब्लॉक से यात्रियों को परेशान होना होगा. रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मेगा ब्लॉक 20 दिनों का (18 अप्रैल से सात मई) होगा. इस दौरान 24 ट्रेनों रद्द रहेंगी. इसमें लोकल के साथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं. 18 अप्रैल से 20 दिनों तक दमदम स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस का काम चलेगा, जबकि दमदम का पांच नंबर प्लेटफार्म पहल की तरह चालू रहेगा. इस दौरान आठ से ज्यादा ट्रेनों के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >