West Bengal : शुभेंदु अधिकारी का दावा- संदेशखाली स्टिंग वीडियो के पीछे पुलिस का हाथ

West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:30 PM. 13 May 24 6:30 PM. 13 May

आसनसोल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में राज्य की बहरमपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया था. आसनसोल संसदीय सीट पर चौथे चरण के चुनाव में सोमवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आसनसोल संसदीय सीट के सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय अनुसार मतदान शुरू हो गया और सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है.सुबह गर्मी के कारण मतदान की गति में थोड़ी धीमी देखी जा रही थी लेकिन शाम होने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर भीड़ नजर आने लगी. गौरतलब है कि कुल 1.45 करोड़ मतदाता लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 15,507 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

5:57 PM. 13 May 24 5:57 PM. 13 May

कुणाल घोष की तृणमूल के स्टार प्रचारकों की सूची में वापसी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल के स्टार प्रचारकों की सूची में कुणाल घोष (Kunal Ghosh) की वापसी हो गई है. तृणमूल ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. कुणाल घोष का नाम भी उस लिस्ट में है. गौरतलब है कि पांचवें और छठे राउंड में कुणाल घोष को तृणमूल के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया था. राज्य में सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा. इससे पहले सोमवार को तृणमूल ने उस चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इसमें कुल 40 नाम हैं. इसमें कुणाल घोष का भी नाम है.

4:58 PM. 13 May 24 4:58 PM. 13 May

शुभेंदु अधिकारी का दावा- संदेशखाली स्टिंग वीडियो के पीछे पुलिस का हाथ

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा- संदेशखाली स्टिंग वीडियो के पीछे पुलिस का हाथ. संदेशखाली भाजपा नेता गंगाधर कयाल की ओर से दायर मामले की कल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

4:51 PM. 13 May 24 4:51 PM. 13 May

कोलकाता समेत जिलों फिर बढ़ेगा पारा, फिर सतायेगी गर्मी

पश्चिम बंगाल में अब फिर से गर्मी (Summer) बढ़ने वाली है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बुधवार से वर्षा कम हो जाएगी और तापमान बढ़ता जाएगा. केवल पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में ही आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से उन जिलों में बारिश बंद हो जायेगी और गर्मी का तापमान बढ़ने लगेगा.

2:38 PM. 13 May 24 2:38 PM. 13 May

दुर्गापुर के अमराई ग्राम में भाजपा एवं तृणमूल के बीच मारपीट सब तनाव

दुर्गापुर, अविनाश यादव : दुर्गापुर के 277 नंबर एसी अधीन वार्ड नंबर 12 में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई और कारों में तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल पर लगा है. गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है. इलाके में उत्तेजना फैलते ही काफी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं दोनों पक्षों को समझा कर मामला को शांत करने का प्रयास में जुटी है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

12:12 PM. 13 May 24 12:12 PM. 13 May

बर्दवान के केतुग्राम में बम मारकर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल के रविवार की देर रात पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना इलाके के चेचुड़ी ग्राम में बम मारकर एक तृणमूल कार्यकर्ता (Trinamool worker) की नृशंस हत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव कायम हो गया है.मृतक तृणमूल कार्यकर्ता का नाम मंटू शेख बताया गया है. इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल मौके वारदात पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया है. बताया जाता है की आज सोमवार को चौथे चरण के तहत उक्त इलाके में भी मतदान होना है. इसके पूर्व इस हत्या की घटना से उक्त इलाका दहल गया है.

12:01 PM. 13 May 24 12:01 PM. 13 May

बर्दवान के केतुग्राम में बम मारकर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल के रविवार की देर रात पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना इलाके के चेचुड़ी ग्राम में बम मारकर एक तृणमूल कार्यकर्ता की नृशंस हत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव कायम हो गया है.मृतक तृणमूल कार्यकर्ता का नाम मंटू शेख बताया गया है. इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल मौके वारदात पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया है. बताया जाता है की आज सोमवार को चौथे चरण के तहत उक्त इलाके में भी मतदान होना है. इसके पूर्व इस हत्या की घटना से उक्त इलाका दहल गया है.

11:28 AM. 13 May 24 11:28 AM. 13 May

कांकसा अमानीडांगा में आधे घंटे तक रहा ईवीएम मशीन खराब

बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के कांकसा अमानी डांगा के 56 नंबर बूथ में आधे घंटे तक ईवीएम मशीन खराब रहा. जिसके कारण मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं को असुविधा हुई.संसद संख्या 274 के बूथ संख्या 56 की ईवीएम मशीन खराब हो गई. वोटिंग शुरू होने से पहले देखा गया कि ईवीएम मशीन में दिक्कत आ गई. हालांकि अधिकारी आनन-फ़ानन में मशीन को ठीक करने की भरपूर कोशिश कर रहे थे.क्योंकि सुबह सात बजे से ही वोट देने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी.करीब आधे घंटे बाद मशीन ठीक हुई.

11:05 AM. 13 May 24 11:05 AM. 13 May

आधे घंटे तक रहा ईवीएम मशीन में खराबी

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अग्रदीप के बूथ संख्या 192 केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान सुबह देर से शुरू हुआ. वोटिंग करीब 30 मिनट देर से शुरू हुई. इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई.

11:03 AM. 13 May 24 11:03 AM. 13 May

बंगाल की आठ लोस सीटों पर मतदान आज

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों बहरमपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्दवान पूर्व, बर्दवान- दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. राज्य में इस चरण में 75 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 59 पुरुष और 16 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. मतदान के लिए 15,507 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं. इनमें से 3,647 पोलिंग स्टेशनों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. चौथे दौर में आठ सीट पर हो रहे मतदान में एक करोड़ 45 लाख 30 हजार 17 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. गौरतलब है कि राज्य में अब तक तीन चरणों में 10 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >