West Bengal Breaking News : विश्वविद्यालयों में वीसी की नियुक्ति की समस्या सुलझाने कोलकाता पहुंचे अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:31 PM. 13 Mar 24 5:31 PM. 13 Mar

बीरभूम में झाड़ियों में बम मिलने से हड़कंप

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले जिले में बमों के मिलने का सिलसिला नहीं थमा है. जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों में छिपा कर रखे छह-सात बम पाये गये. सूचना पाकर लोकपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और बम वाले स्थान की घेराबंदी कर दी. फिर सीआइडी बम निरोधी दस्ते को बुलाया गया. दस्ते के विशेषज्ञों ने वहां पहुंच कर बमों को कब्जे में लिया और खुले -निर्जन स्थान पर जाकर बारी-बारी से बमों को निष्क्रिय कर दिया. ये बम झाड़ियों में किसने व किस इरादे से छिपा रखे थे, इसकी जांच में पुलिस लग गयी है.

4:50 PM. 13 Mar 24 4:50 PM. 13 Mar

बीएसएफ ने 14.15 लाख के फिश पिन बॉल्स व 49 मोबाइल बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उत्तर 24 परगना व मालदा स्थित भारत-बांग्लदेश सीमा से सट दो अलग जगहों में अभियान चलाकर तस्करी की घटनाओं को विफल करते हुए 28 फिश पिन बॉल्स (मछलियों के अंडो से भरी थैलियां) और 49 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. तस्कर इन सामानों को बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में थे. बरामद सामानों की कीमत करीब 14.15 लाख रुपये आंकी गयी है.

2:25 PM. 13 Mar 24 2:25 PM. 13 Mar

ममता बनर्जी ने भाई स्वपन बनर्जी से तोड़े सारे रिश्ते

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के छोटे भाई बाबुन बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को फिर से पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर नाखुशी जताई है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया, लेकिन कहा कि वह हावड़ा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं.बाबुन बनर्जी इस समय दिल्ली में हैं.

1:59 PM. 13 Mar 24 1:59 PM. 13 Mar

हावड़ा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर ममता बनर्जी के भाई नाखुश

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के छोटे भाई बाबुन बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को फिर से पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर नाखुशी जताई है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया, लेकिन कहा कि वह हावड़ा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं.बाबुन बनर्जी इस समय दिल्ली में हैं.

1:04 PM. 13 Mar 24 1:04 PM. 13 Mar

बिजनेस पार्टनर से मांगा 21 लाख बकाया तो क्रिकेट बैट से पीटकर कर दी हत्या

पश्चिम बंगाल में बकाया रुपए मांगने को लेकर विवाद के कारण भवानीपुर के व्यवसायी (Bhawanipur Businessman) भाबिया लखानी की हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी टंकी के नीचे दबा देने के आरोप में पुलिस ने उसके बिजनेस पार्टनर अनिर्बान गुप्ता को उत्तर 24 परगना में निमता इलाके में उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इधर, व्यवसाई भाबिया लखानी का शव निमता में बिजनेस पार्टनर के घर की छत पर पानी की टंकी के पास से बोरी में बंद हालत में बरामद किया गया है.

12:35 PM. 13 Mar 24 12:35 PM. 13 Mar

अर्जुन सिंह ने भाजपा में वापसी के संकेत

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को बैरकपुर से टिकट नहीं दिये जाने से तृणमूल से नाराज होकर भाजपा में वापसी करने वाले हैं. वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे.मालूम रहे कि 2016 में वह भाटपाड़ा से तृणमूल से विधायक थे. 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गये थे, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल में शामिल हो गये थे. अर्जुन सिंह को उम्मीद थी कि उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा लेकिन उनका टिकट काट दिया गया. तृणमूल ने तृणमूल उम्मीदवार के रूप में पार्थ भौमिक के नाम की घोषणा की है. इससे सांसद अर्जुन सिंह बागी हो गये है.

12:34 PM. 13 Mar 24 12:34 PM. 13 Mar

अर्जुन सिंह ने भाजपा में वापसी के संकेत उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को बैरकपुर से टिकट नहीं दिये जाने से तृणमूल से नाराज होकर भाजपा में वापसी करने वाले हैं. वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे.मालूम रहे कि 2016 में वह भाटपाड़ा से तृणमूल से विधायक थे. 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गये थे, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल में शामिल हो गये थे. अर्जुन सिंह को उम्मीद थी कि उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा लेकिन उनका टिकट काट दिया गया. तृणमूल ने तृणमूल उम्मीदवार के रूप में पार्थ भौमिक के नाम की घोषणा की है. इससे सांसद अर्जुन सिंह बागी हो गये है.

12:12 PM. 13 Mar 24 12:12 PM. 13 Mar

विश्वविद्यालयों में वीसी की नियुक्ति की समस्या सुलझाने कोलकाता पहुंचे अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी

विश्वविद्यालयों में वीसी की नियुक्ति की समस्या सुलझाने कोलकाता पहुंचे देश के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी. राज्यपाल सीवी आनंद बोस और शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से करेंगे मुलाकात.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >