हालीशहर : दो ताजा बम बरामद, एक गिरफ्तार

हालीशहर नगरपालिका के वार्ड सात के सुभाषनगर कदमतला इलाके से पुलिस ने शुक्रवार देर रात को दो ताजा बम बरामद किये.

बैरकपुर

. हालीशहर नगरपालिका के वार्ड सात के सुभाषनगर कदमतला इलाके से पुलिस ने शुक्रवार देर रात को दो ताजा बम बरामद किये. साथ ही पुलिस ने राणा कर्मकार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का दावा है कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने तृणमूल कार्यकर्ताओं के घरों पर बम फेंकने के लिए कहा था. हालीशहर शहर के तृणमूल अध्यक्ष प्रबीर सरकार का दावा है कि हालीशहर के लोग शांति चाहते हैं. उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इलाके में अशांति पैदा नहीं करने की ��पील की. दूसरी ओर, भाजपा के बैरकपुर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिमलेश तिवारी ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस की भाजपा को बदनाम करने की साजिश है. भाजपा बम की राजनीति में विश्वास नहीं करती. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >