ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

पुलिस ने मृत युवक का नाम आनंद शांतिकारी (34) बताया है जो जिले के इसी थाना क्षेत्र के जोराड़ी इलाके का रहने वाला था.

पुरुलिया. सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. शनिवार देर रात पुरुलिया बराकर राज्य सड़क के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रंगामाटी मोर के समक्ष यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृत युवक का नाम आनंद शांतिकारी (34) बताया है जो जिले के इसी थाना क्षेत्र के जोराड़ी इलाके का रहने वाला था. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन यह युवक पाड़ा थाना इलाके से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रंगामाटी मोड़ के समक्ष एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस का कहना है युवक के हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. जिसके कारण ही उसकी मौत हुई है. पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >