दासनगर में तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर हथियार से हमला करने की घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया.

संवाददाता, हावड़ा . दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर हथियार से हमला करने की घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया. जख्मी युवक का नाम निशांत सिंह है. इस घटना के विरोध और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को तृणमूल कार्यकर्ता निशांत सिंह पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया. हमलावर बाइक पर सवार थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे. जख्मी कार्यकर्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है. गुस्साये लोगों ने इस घटना के विरोध में थाने के सामने प्रदर्शन करने लगे. खबर लिखे जाने तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >