हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल में तृणमूल नंबर वन

2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने का रिकाॅर्ड तृणमूल कांग्रेस के नाम दर्ज हो गया है.

कोलकाता.

2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने का रिकाॅर्ड तृणमूल कांग्रेस के नाम दर्ज हो गया है. चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक, प्रचार के लिए तृणमूल ने 521 बार हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने 124 बार. कांग्रेस ने केवल दो बार. वाममोर्चा ने प्रचार में एक बार भी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया. तृणमूल ने 676 बार हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी. दो निर्दलीय उम्मीदवार को भी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल की अनुमति दी गयी थी. हेलीकॉप्टर के लिए कुल 890 आवेदन मिले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >