लोगों को गुमराह कर रही है तृणमूल कांग्रेस:लॉकेट

तृणमूल कांग्रेस की आइपैक र��ज्य में घूम-घूमकर केंद्र की भाजपा की सरकार की योजनाओं को अपना बता कर लोगों को गुमराह कर रही है.

हुगली.तृणमूल कांग्रेस की आइपैक राज्य में घूम-घूमकर केंद्र की भाजपा की सरकार की योजनाओं को अपना बता कर लोगों को गुमराह कर रही है. वह हमारे कार्यों का क्रेडिट लेने की फिराक में है. ये बातें हुगली से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहीं. उन्होंने तृणमूल प्रत्याशी रचना बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ मेकअप कर लेने से जीत नहीं मिल सकती. इसके लिए जनता के साथ रहना पड़ता है. तृणमूल कांग्रेस का चरित्र लोगों के सामने आ गया है. मोदी जी की सभा को देखकर ममता और अभिषेक घबरा गये हैं, इसलिए बार-बार, दोनों हुगली में सभाएं कर रहे हैं. मोदी जी की सभा में जिस तरह से भीड़ हुई थी, उसने साबित कर दिया है कि वह भारी मतों से जीत रही हैं. तृणमूल जितना भी जोर लगा ले, जीतने वाली नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >