पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़े, बीच बचाव करने पहुंचे TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद हुए चोटिल

पश्चिम बंगाल में रविवार को टीएमसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये. बीच- बचाव करने पहुंचे कीर्ति आजाद खुद ही चोटिल हो गये.

अविनाश यादव, दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गये. हुआ यूं कि टीएमसी के उम्मीदवार कीर्ति आजाद अमराई गांव में चुनाव प्रचार में गये थे. इस दौरान शहाबुद्दीन एवं अमीरुल के गुट के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद दो के पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू गयी. मामले को बिगड़ता देख टीएमसी प्रत्याशी कीर्ति आजाद खुद बीच बचाव करने पहुंचे. लेकिन उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई. इस वजह से उन्हें हल्की चोट लगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी कीर्ति आजाद ने सर्व मंगला मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू किया जनसंपर्क अभियान

क्या है पूरा मामला

पश्चिम के दुर्गापुर नगर निगम अंतर्गत अमराई गांव में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कीर्ति आजाद का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजित था. कार्यक्रम में निकलने से पहले उन्होंने गांव के एक मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा अर्चना की. इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार के लिए निकल गये. कुछ दूर जाने के बाद तृणमूल कार्यकर्ता सेख शहाबुद्दीन का गुट भी उनके साथ शामिल हो गया.

इसके बाद अमीनुर रहमान का गुट भी टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद के साथ शामिल हो लिया. इस दौरान सेख शहाबुद्दीन और अमीनुर रहमान गुट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इस वजह से वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. तनाव बढ़ता देख कीर्ति आजाद खुद बीच बचाव करने पहुंचे. लेकिन वे खुद चोटिल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >