TMC 21 July Shahid Diwas : ममता बनर्जी का बड़ा बयान कहा, केन्द्र की भाजपा नीत सरकार लंबी नहीं टिकेगी

TMC 21 July Shahid Diwas : कोलकाता के धर्मतल्ला में तृणमूल के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है.राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव और चार निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव में सफलता मिली है. उसके बाद यह तृणमूल की पहली बड़ी जनसभा है.ऐसे में ममता बनर्जी जनता के लिये क्या बड़ी घोषणा करती है इस पर सबकी नजर बनी हुई है.तृणमूल के शहीद दिवस कार्यक्रम जुड़ी अपडेट के लिये बने रहे prabhatkhabar.com के साथ..

Live Updates
4:57 PM. 21 Jul 24 4:57 PM. 21 Jul

बांग्लादेश में हिंसा पर चिंता भी व्यक्त की

बांग्लादेश में हिंसा पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने चिंता भी व्यक्त की है. साथ ही असम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ”उदाहरण के तौर पर असम में गड़बड़ी हुई. वे काफी समय तक अलीपुरदुआर में रहे. मैं भी उनसे मिलने गयी. लेकिन मेरी आपसे अपील है कि बांग्लादेश को लेकर हमें किसी उकसावे में नहीं आना है, किसी तनाव में नहीं आना है. जिन लोगों का खून बहाया गया, उनके लिए हमारे मन में दुख और करुणा है. हम भी निगरानी रख रहे हैं.

2:42 PM. 21 Jul 24 2:42 PM. 21 Jul

दोषी पाए जाने पर हम तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को भी नहीं छोड़ेंगे : सीएम्

भीड़ के हमले की घटनाओं पर ममता बनर्जी ने कहा अन्याय न करें और न ही इसे बर्दाश्त करें, दोषी पाए जाने पर हम तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को भी नहीं छोड़ेंगे.

2:17 PM. 21 Jul 24 2:17 PM. 21 Jul

कई लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ना है : ममता बनर्जी

तृणमूल की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कई लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ना है। जब तक जिंदा हूं तब तक लडूंगी…जिन सीटों पर हम जीते हैं वहां जाकर आप लोगों का धन्यवाद करें और जहां भी हम नहीं जीते हैं वहां पर लोगों के घर जाकर उनसे माफी मांगे और हमसे क्या गलती हुई यह पूछे और उस गलती को सुधारें.

1:58 PM. 21 Jul 24 1:58 PM. 21 Jul

बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों : ममता बनर्जी

तृणमूल की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों. आप(अखिलेश यादव) यहां आए, मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं. मैं समाजवादी पार्टी का अभिनंदन करना चाहूंगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में आपने जो खेल दिखाया है… मैं आपके साथ सहमत हूं कि दिल्ली में सरकार ने एजेंसी लगाकर, चुनाव आयोग को लगाकर जो सरकार लाई गई है, वह सरकार स्थिर नहीं है, वह सरकार कभी भी जा सकती है.

1:52 PM. 21 Jul 24 1:52 PM. 21 Jul

सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहती हैं : अखिलेश यादव

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहती हैं. केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी, यह जल्द ही गिर जाएगी

1:52 PM. 21 Jul 24 1:52 PM. 21 Jul

सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहती हैं : अखिलेश यादव

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, सांप्रदायिक ताकतें किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहती हैं. केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी, यह जल्द ही गिर जाएगी

1:48 PM. 21 Jul 24 1:48 PM. 21 Jul

लोकसभा में 38 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि भेजे : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, हम एकमात्र राजनीतिक दल हैं, जिसने 38 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोकसभा में भेजा है. वे हमारी संपत्ति हैं.

1:22 PM. 21 Jul 24 1:22 PM. 21 Jul

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष

शहीद दिवस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, जिन्होंने कहा था अबकी बार 400 पार, वे 240 पर ही रुक गए. जिन्होंने बंगाल में कहा अबकी बार 200 पार उन्हें जनता और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने 70 पर रोक दिया है. भाजपा के पास ED-CBI-IT जैसी सभी एजेंसियां ​​हैं लेकिन तृममूल के पास जनता जनार्दन और तृणमूल सैनिक(समर्थक) हैं.

1:22 PM. 21 Jul 24 1:22 PM. 21 Jul

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष

शहीद दिवस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, जिन्होंने कहा था अबकी बार 400 पार, वे 240 पर ही रुक गए. जिन्होंने बंगाल में कहा अबकी बार 200 पार उन्हें जनता और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने 70 पर रोक दिया है. भाजपा के पास ED-CBI-IT जैसी सभी एजेंसियां ​​हैं लेकिन तृममूल के पास जनता जनार्दन और तृणमूल सैनिक(समर्थक) हैं.

1:08 PM. 21 Jul 24 1:08 PM. 21 Jul

अभिषेक बनर्जी ने नीट घोटाले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की

अभिषेक बनर्जी ने कहा, 21 जुलाई 2022 के एक दिन बाद ईडी ने पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हम गलती करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बचाते. हम अन्याय नहीं होने देते. लेकिन अगर एसएससी-टेट घोटाले में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पार्थ चटर्जी के घर पर सवाल उठाए जा सकते हैं और उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है,तो नीट घोटाले के लिए धर्मेंद्र प्रधान को क्यों गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए, जो आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है. यह भेदभाव क्यों?

1:05 PM. 21 Jul 24 1:05 PM. 21 Jul

लोकसभा चुनाव जीतने की चाभी ममता बनर्जी के पास : अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा लोकसभा चुनाव जीतने की चाभी के मुख्य सूत्रधार दो हैं. एक, ममता बनर्जी और दुसरा अखिलेश यादव. उन्होंने अपने राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है. कुछ ही देर में वे मंच पर आपके सामने होंगे

12:59 PM. 21 Jul 24 12:59 PM. 21 Jul

अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण की शुरुआत 'जय बांग्ला' नारे के साथ की

अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय बांग्ला’ नारे के साथ की. उनका संदेश, अधिक विनम्र बनें. आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है. हंगामा किस बात का है, बंगाल की जनता ने 4 जून को पूरे देश को समझा दिया है कि वह तृणमूल को साथ है.

12:58 PM. 21 Jul 24 12:58 PM. 21 Jul

अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण की शुरुआत 'जय बांग्ला' नारे के साथ की

अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय बांग्ला’ नारे के साथ की. उनका संदेश, अधिक विनम्र बनें. आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है. हंगामा किस बात का है, बंगाल की जनता ने 4 जून को पूरे देश को समझा दिया है कि वह तृणमूल को साथ है.

12:34 PM. 21 Jul 24 12:34 PM. 21 Jul

ममता का मार्ग भारत की मुक्ति का मार्ग है : फिरहाद हकीम

फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल के लोगों को कई योजनाओं से वंचित किया जा रहा है. मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि तुम लड़ो. तृणमूल कार्यकर्ता आपके साथ हैं. बंगाल में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम भाई-बहन हैं. भारत को आश्वस्त करना होगा कि बंगाल रास्ता दिखा रहा है. ममता का मार्ग भारत की मुक्ति का मार्ग है.

11:48 AM. 21 Jul 24 11:48 AM. 21 Jul

कभी धूप तो कभी बारिश का खेल जारी

धर्मतल्ला में सुबह से ही धूप का खेल जारी है. कभी-कभी बारिश हो रही है. कार्यक्रम स्थल पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों को छाते खोलने पड़ रहे हैं. जल्द ही सूरज फिर से चमक रहा है. बारिश को नजरअंदाज करते हुए मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है.

11:43 AM. 21 Jul 24 11:43 AM. 21 Jul

कभी धूप तो कभी बारिश का खेल जारी

धर्मतल्ला में सुबह से ही धूप का खेल जारी है. कभी-कभी बारिश हो रही है. कार्यक्रम स्थल पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों को छाते खोलने पड़ रहे हैं. जल्द ही सूरज फिर से चमक रहा है. बारिश को नजरअंदाज करते हुए मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है.

11:42 AM. 21 Jul 24 11:42 AM. 21 Jul

कुणाल घोष ने कहा, हमें बंगाल के लिये बेहतर कार्य करना हाेगा

21 जुलाई को मंच संभालने से पहले कुणाल घोष ने कहा, हम कोई ढिलाई नहीं दिखाना चाहते. बेहतर करना होगा. पार्टी नेता ममता बनर्जी दिल्ली में बंगाल के प्रभाव को मजबूत करने का संदेश देंगी. अखिलेश यादव ममता का सम्मान करते हैं. उन्हें आमंत्रित किया गया है. वह जरूर आएंगे.

11:14 AM. 21 Jul 24 11:14 AM. 21 Jul

21 जुलाई की सभा हुई शुरु
21 जुलाई की बैठक धर्मतला में शुरू हो गई है. मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है. दोपहर 12 बजे के बाद मंच पर नेतृत्व भाषण शुरू होगा.

11:12 AM. 21 Jul 24 11:12 AM. 21 Jul

सड़क पर कम बसें, मेट्रो में बढ़ी भीड़

धर्मतला रूट पर बसें नहीं चल रही हैं, कई सड़कें बंद हैं. इससे ट्रेन और मेट्रो में भीड़ बढ़ गयी है. रविवार की सुबह से ही ट्रेन में सामान्य से अधिक भीड़ है. सुबह 9 बजे के बाद मेट्रो सेवा शुरू हो गई.

11:11 AM. 21 Jul 24 11:11 AM. 21 Jul

बैठक शुरू होने से पहले अभिषेक बनर्जी ने किया लोगों को धन्यवाद

तृणमूल की 21 जुलाई की रैली की तैयारियों में अभिषेक बनर्जी नजर नहीं आये. हालांकि, रविवार सुबह उन्होंने बंगाल के लोगों को धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, बंगाल के लोगों ने बंगाली विरोधी लोगों को बार-बार दिखाया है कि वे किसी भी परिस्थिति में झुकेंगे नहीं, किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >