खाल में अचेत मिला बाइक चालक अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

बाइपास में खाल में एक व्यक्ति को अचेत हालत में पाया गया. उसके पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली. घटना प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में स्थित कोयला डीपो के पास सोमवार सुबह की है.

कोलकाता.

बाइपास में खाल में एक व्यक्ति को अचेत हालत में पाया गया. उसके पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली. घटना प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में स्थित कोयला डीपो के पास सोमवार सुबह की है.

खबर पाकर तुरंत प्रगति मैदान थाने की पुलिस वहां पहुंची और उसे सीएनएमसी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतक की पहचान शनि भुइयां (29) के रूप में हुई है.

वह कुलिया टेंगरा फर्स्ट लेन इलाके का रहनेवाला था. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि हाल ही में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी.

इसी के बाद से गम में वह शराब पीने लगा था. शराब के नशे में वह खाल में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >