बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बमबाजी

जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के ग्वालापाड़ा में बुधवार प्रातः स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम बाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बीरभूम.

जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के ग्वालापाड़ा में बुधवार प्रातः स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम बाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद उक्त इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. चुनाव बाद हिंसा जिले में एक बार फिर देखने को मिली. भाजपा कार्यकर्ता श्रीकांत रुईदास का कहना है कि चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक विजय जुलूस निकाला गया था. उसके बाद उसके घर पर बम से हमला किया गया. घटना को लेकर घर के लोग आतंकित है. मकान का खपरैल पूरी तरह से टूट गया है. श्रीकांत ने घटना के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >