उल्टाडांगा फ्लाइओवर से किशोरी ने छलांग लगाकर की जान देने की कोशिश, पुलिस ने बचायी जान

पुलिस की सक्रियता से नाबालिग की जान बच गयी

कोलकाता. उल्टाडांगा फ्लाइओवर में एक किशोरी ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना सोमवार रात 8.30 बजे के करीब की है. पुलिस की सक्रियता से नाबालिग की जान बच गयी. मानिकतला थाने की पुलिस के मुताबिक इस दिन एक किशोरी फ्लाइओवर की रेलिंग से नीचे कूदने जा रही थी. उस समय वहां से एक पुलिस का सर्जेंट ड्यूटी करके गुजर रहा था. मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत नाबालिग को हाथ पकड़ कर रेलिंग से नीचे उतारा, लेकिन लड़की पुल से नीचे उतरने की कोशिश नहीं कर रही थी, जिसके बाद वायरलेस विभाग को सूचना दी गयी. नाबालिग को बचाकर थाने ले जाया गया. बाद में किशोरी को उसके परिवार को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >