बेलघरिया : नहाने के दौरान डूबने से छात्र की हुई मौत

तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से स्कूल के एक छात्र की मौत हो गयी. उसका नाम राजदीप धर (15) बताया गया है.

बैरकपुर.

तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से स्कूल के एक छात्र की मौत हो गयी. उसका नाम राजदीप धर (15) बताया गया है. यह घटना बेलघरिया थाना अंतर्गत वार्ड नंबर छह के महाजाति नगर इलाके में हुई.

जानकारी के अनुसार राजदीप धर बेलघरिया हाइस्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र था. वह कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 के उदय विला रिफ्यूजी विलेज का रहने वाला था. बताया गया कि वह प्रत्येक रविवार को आगरपाड़ा स्थित वार्ड नंबर छह के महाजाति नगर में अपने मामा घर पर आता था. वह यहां अपने दोस्तों के साथ दोपहर 12 बजे माहाजाति सेंट्रल नंबर छह स्थित तालाब में नहाने गया था. नहाने के लिए डूबने से उसकी मौत हो गयी.

खबर मिलते ही उसके घर के लोग उसे ढूंढने के लिए निकले. पड़ोस के लोग तालाब के पास गये और उसका शव बरामद किया. स्थानीय लोग उसे आगरपाड़ा नीलगंज रोड स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहा पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >