राज्य पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

पश्चिम बंगाल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के खिलाफ उनकी चाची और तृणमूल कांग्रेस सांसद ममता बाला ठाकुर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के खिलाफ उनकी चाची और तृणमूल कांग्रेस सांसद ममता बाला ठाकुर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. ममता बाला ने आरोप लगाया है कि शांतनु जबरन उस मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उनके समुदाय की कुलमाता मानी जाने वाली शांतनु की दादी बीनापाणी देवी पांच साल पहले अपनी अंतिम सांस तक वहां रहीं. बीनापाणी देवी को लोग प्रेम से ‘बोड़ो मां’ कहते थे. केंद्रीय पोत, पत्तन परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया. उन्होंने कहा, ‘ममता बाला ठाकुर ने खुद उस मकान पर जबरन कब्जा किया है, जबकि मैं उसका कानूनी वारिस हूं.’ गाईघाटा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ममता बाला ठाकुर की शिकायत के आधार पर जबरन घर में घुसने सहित विभिन्न धाराओं के तहत शांतनु ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >