कूचबिहार के कद्दावर नेता रवींद्रनाथ घोष भी रीतब्रत गुट में शामिल, बोले- अभिषेक को राजनीति से अलग करें ममता बनर्जी

Rabindra Nath Ghosh Joins Ritabrata TMC Faction: कूचबिहार के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष तृणमूल के बागी रीतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गये हैं. उन्होंने अभिषेक बनर्जी और आई-पैक पर हमला बोलते हुए पार्टी में आयी दरार की वजहें उजागर कर दी हैं.

Rabindra Nath Ghosh Joins Ritabrata TMC Faction: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को उत्तर बंगाल के विकास विभाग के पूर्व मंत्री और तृणमूल के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष आधिकारिक तौर पर रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गये. घोष के ममता बनर्जी का साथ छोड़ने से कूचबिहार और पूरे उत्तर बंगाल के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जायेंगे. बागी गुट रवींद्रनाथ घोष को कूचबिहार जिला इकाई का नया अध्यक्ष घोषित कर सकता है.

अभिषेक बनर्जी को दूर करें ममता तो लौट आयेंगे असंतुष्ट नेता

रीतब्रत खेमे में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रवींद्रनाथ घोष ने दावा किया कि अगर ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को कुछ समय के लिए भी सक्रिय राजनीति से दूर कर देती हैं, तो रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में गये अधिकांश नेता और कार्यकर्ता वापस मुख्य पार्टी में लौट आयेंगे.

अभिषेक बनर्जी की वजह से चुनाव में हारी पार्टी : घोष

उन्होंने कहा कि पार्टी में जारी अंदरूनी कलह और विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के लिए अभिषेक बनर्जी की नीतियां और कार्यशैली जिम्मेदार हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 80 से ज्यादा मौजूदा विधायकों व मंत्रियों के टिकट काट दिये गये और पुराने निष्ठावान नेताओं को सांगठनिक पदों से हटा दिया गया, जिससे पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के वफादार अनुब्रत मंडल ने भी दीदी को छोड़ा, रीतब्रत बनर्जी गुट में हुए शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘क्या ‘दीदी’ के हाथों में कोई ताकत बची है?’

दो दशकों से अधिक समय तक तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे ममता बनर्जी के वफादार रवींद्रनाथ घोष ने अब सीधे पार्टी प्रमुख की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा- क्या सच में अब दीदी के हाथों में कोई ताकत बची है? शक्ति का केंद्र कहीं और चला गया है और नाकाबिल लोगों को अहम जिम्मेदारियां दे दी गयी हैं. अगर ममता बनर्जी कुछ सुधार करना भी चाहें, तो अब वे असहाय हैं.

आई-पैक और पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला

अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार कंपनी आई-पैक (I-PAC) पर निशाना साधते हुए घोष ने कहा- अभिषेक में राजनीतिक अनुभव की कमी है, वे किसी जनांदोलन या जमीनी संघर्ष से निकलकर नहीं आये हैं. वर्ष 2011 या 2016 के चुनावों में कोई आई-पैक नहीं थी, फिर भी हमने जीत हासिल की. अचानक आई-पैक के युवाओं का एक समूह आकर वरिष्ठ नेताओं को निर्देश देने लगा. इन फैसलों ने पूरी पार्टी को बर्बाद कर दिया.

ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस के ‘जोड़ा फूल’ मामले में ममता बनाम रीतब्रत बनर्जी की जंग निर्णायक मोड़ पर

कार्यकर्ताओं के हित में बहुमत के साथ खड़े हुए उत्तर बंगाल के नेता

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ममता बनर्जी से बात करने की बजाय पाला क्यों बदला, तो उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अधिकांश विधायक और जमीनी कार्यकर्ता एक साथ आ चुके हैं. वे कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बहुमत के साथ खड़े हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >