अमित शाह शुक्रवार को आयेंगे बंगाल, तीन दिवसीय दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे सीमा सुरक्षा की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं. इस दौरे में वे उत्तर और दक्षिण बंगाल के सीमावर्ती इलाकों, विशेषकर 'चिकेन नेक' की सुरक्षा का जायजा लेंगे.

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का यह दूसरा दौरा है. अपने इस दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर व दक्षिण बंगाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई की उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां सिलीगुड़ी स्थित बीएसएफ के कैंप में ठहरेंगे. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

चिकेन नेक की सुरक्षा को लकर करेंगे समीक्षा

जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर बंगाल के दो बीएसएफ कैंपों का दौरा करेंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे से उत्तरकन्या में उत्तर बंगाल के सीमावर्ती इलाकों विशेष कर चिकेन नेक की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह बागडोगरा से कोलकाता एयरपोर्ट आयेंगे. इसके बाद 19 जुलाई यानी रविवार को दक्षिण बंगाल के सभी सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही करेंगे बैठक

तीन दिवसीय बंगाल प्रवास के दौरान गृह मंत्री नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में राज्य भाजपा के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में पहली बार सत्ता में आयी भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों को शासन और संगठन की अलग-अलग भूमिकाओं को स्पष्ट करना है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >