मालूम हो कि कई दूरगामी ट्रेनों का सांतरागाछी स्टेशन पर पड़ाव है, जबकि कुछ साप्ताहिक ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के बजाय सांतरागाछी स्टेशन से खुलती हैं. दिन-प्रतिदिन इस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. स्टेशन के बाहर टैक्सी बूथ नहीं होने पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग से भी जाम की समस्या होती थी. दक्षिण पूर्व रेल व हावड़ा सिटी पुलिस ने संयुक्त रूप से इस सुविधा की शुरुआत की.
सांतरागाछी स्टेशन पर खुला प्रीपेड टैक्सी बूथ
हावड़ा. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा सिटी पुलिस की मदद से दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत हावड़ा-खड़गपुर शाखा के सांतरागाछी रेल स्टेशन के बाहर प्रीपेड टैक्सी बूथ खोला गया है. टैक्सी बूथ की शुरुआत होने से यात्रियों को राहत मिली है क्योंकि अब उन्हें किराया को लेकर चालकों के साथ खिच-खिच करने की जरूरत […]

हावड़ा. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा सिटी पुलिस की मदद से दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत हावड़ा-खड़गपुर शाखा के सांतरागाछी रेल स्टेशन के बाहर प्रीपेड टैक्सी बूथ खोला गया है. टैक्सी बूथ की शुरुआत होने से यात्रियों को राहत मिली है क्योंकि अब उन्हें किराया को लेकर चालकों के साथ खिच-खिच करने की जरूरत नहीं होगी. हावड़ा स्टेशन की तरह ही इस स्टेशन पर भी आने व जानेवाले यात्री, बूथ से अपने गंतव्य स्थान तक टैक्सी बुक करवा सकते हैं. गंतव्य की दूरी पर यात्रियों से पहले ही किराया ले लिया जायेगा, ताकि चालक उतारने के समय मनमानी नहीं कर सके. इसकी शुरुआत होने से यात्रियों में खुशी है.
यह सच है कि टैक्सी बूथ नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी. इस संबंध में हावड़ा सिटी पुलिस से संपर्क किया गया व टैक्सी बूथ खोला गया. अब बड़े सहूलियत के साथ यात्री उचित किराया देकर अपने घर पहुंच सकते हैं.
संजय घोष, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दपूरे