युवक की तत्परता से टला रेल हादसा

कोलकाता. एक युवक की तत्परता से रेल हादसा टल गया. घटना कूचबिहार के घुघुमारी स्टेशन के करीब की है. युवक की तत्परता से दुर्घटना से बच गयी बामनहाट-सिलिगुड़ी पैसेंजर ट्रेन. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे कूचबिहार के घुघुमारी स्टेशन के करीब जिस लाइन से बामनहाट-सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन के आने की बात थी, […]

कोलकाता. एक युवक की तत्परता से रेल हादसा टल गया. घटना कूचबिहार के घुघुमारी स्टेशन के करीब की है. युवक की तत्परता से दुर्घटना से बच गयी बामनहाट-सिलिगुड़ी पैसेंजर ट्रेन. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे कूचबिहार के घुघुमारी स्टेशन के करीब जिस लाइन से बामनहाट-सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन के आने की बात थी, उस पटरी पर इलाके के युवक ने दरार देखी. उसने माधव दास नामक एक और युवक को बताया कि लाइन का एक हिस्सा टूट कर दो टुकड़ा हो गया है.

यह सुनने के साथ ही माधवदास पटरी को देखने गया, लेकिन तब तक लाइन पर ट्रेन आ गयी थी. माधव दास ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी. उसने अपना शर्ट खोला और उसे ट्रेन को रोकने के लिए लहराने लगा, लेकिन ड्राइवर ने यह नहीं देखा. दरार के करीब ट्रेन पहुंच चुकी थी.

अन्य कोई रास्ता नहीं होने पर लाइन में दरार कह कर माधव ने चिल्लाना शुरू कर दिया. ड्राइवर ने उसका चिल्लाना सुन कर ट्रेन रोक दी. ट्रेन से उतर कर ड्राइवर ने दरार देखी और रेलकर्मियों को इसकी खबर दी. कुछ देर रुकने के बाद तात्कालिक तौर पर लाइन जोड़ कर ट्रेन को पास करा दिया गया. घटना के कारण उस लाइन में कुछ देर तक ट्रेन यातायात बाधित रहा. लाइन की दरार की मरम्मत के बाद ट्रेन परिचालन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >