अपनी नाकामियों को छिपा रही है राज्य सरकार : राहुल सिन्हा

कोलकाता. गंगासागर में भगदड़ की घटना को रोकने में राज्य पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है. सिर्फ भगदड़ नहीं, भगदड़ के बाद भी उपयुक्त व्यवस्था भी पुलिस नहीं कर पायी है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्य सरकार झूठ बोल रही है. ऐसा ही आरोप भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने […]

कोलकाता. गंगासागर में भगदड़ की घटना को रोकने में राज्य पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है. सिर्फ भगदड़ नहीं, भगदड़ के बाद भी उपयुक्त व्यवस्था भी पुलिस नहीं कर पायी है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्य सरकार झूठ बोल रही है. ऐसा ही आरोप भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने लगाया है.

उन्होंने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन व घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है तो इसमें गलत क्या है. इसमें संघीय ढांचे का कहां से उल्लंघन हो गया.

उन्होंने राज्य सरकार के कार्यकलाप पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर राज्य सरकार क्यों नहीं मुआवजे की घोषणा कर रही. क्या राज्य सरकार घटना में मारे गये लोगों के साथ नहीं है. यह कैसी राजनीति है. राज्य सरकार को इस प्रकार की घटना में राजनीति नहीं करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >