बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, मोबाइल सेवा भी बदहाल

जलपाईगुड़ी. रविवार से ही जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न स्थानों पर बीएसएनएल का इंटरनेट सेवा ठप्प रहने से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी. सुबह से ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवा नहीं रहने से काम-काज ठप्प रहा. ऐसे रविवार से ही इंटरनेट की स्थिति यहां गड़बड़ हो गई थी. सोमवार को दोपहर डेढ़ […]

जलपाईगुड़ी. रविवार से ही जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न स्थानों पर बीएसएनएल का इंटरनेट सेवा ठप्प रहने से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी. सुबह से ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवा नहीं रहने से काम-काज ठप्प रहा. ऐसे रविवार से ही इंटरनेट की स्थिति यहां गड़बड़ हो गई थी.

सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद इंटरनेट सेवा स्वाभाविक हो सकी. रविवार को तो बीएसएलएल की लैंडलाइन एवं मोबाइल सेवा भी ठप्प रही. बीएसएनएल उपभोक्ता अपना फोन रिचार्ज तक नहीं करा पा रहे थे. एक ग्राहक टिंकू घटक ने बताया है कि कल से ही बीएसएनएल मोबाइल पर न तो कोई कॉल आ रहा है और न ही वह कोई कॉल कर पा रहे हैं.

नेटवर्क नहीं रहने की वजह से सोमवार को सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप्प रहा. जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला शासक अमलान ज्योति साहा को भी परेशानी झेलनी पड़ी. श्री साहा ने बताया है कि सिर्फ उनके कार्यालय में नहीं, बल्कि अन्य कई सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल का नेटवर्क सोमवार को काफी देर तक नहीं था. इधर, जलपाईगुड़ी के बीएसएनएल के टीडीएम हरेन दास ने बताया है कि कोलकाता की एक कंपनी बीएसएनएल को सॉफ्टवेयर सुविधा उपलब्ध कराती है. सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ही इंटरनेट पर प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी सदर, माल, धूपगुड़ी सहित विभिन्न इलाकों में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवा पर प्रभाव पड़ा है. सोमवार को डेढ़ बजे के बाद स्थिति स्वभाविक हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >