मालदा में आम बागान से नवजाज बच्ची बरामद

मालदा. आम बागान की झाड़ी से गांव वालों ने एक नवजात कन्या को बरामद किया है. बृहस्पतिवार सुबह इंगलिश बाजार थाना के काजीग्राम पंचायत के सादुल्लापुर इलाके में सनसनी फैल गई. कड़ाके की ठंड में कपड़े में लपेट कर नवजात बच्ची को कौन वहां फेंक गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. स्थानीय लोगों […]

मालदा. आम बागान की झाड़ी से गांव वालों ने एक नवजात कन्या को बरामद किया है. बृहस्पतिवार सुबह इंगलिश बाजार थाना के काजीग्राम पंचायत के सादुल्लापुर इलाके में सनसनी फैल गई. कड़ाके की ठंड में कपड़े में लपेट कर नवजात बच्ची को कौन वहां फेंक गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सादुल्लापुर पुलिस आउटपोस्ट को दी है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुछ लोग जब उधर से गुजर रहे थे, तो एक शिशु के रोने की आवाज सुनी. लोग झाड़ी के पास पहुंचे, तो एक नवजात कन्या को रोते देखा. स्थानीय लोगों ने बच्ची को बरामद कर उसकी देखभाल शुरू की.

गर्म कपड़े पहनाये गये और दूध आदि की व्यवस्था की गई. तब तक सादुल्लापुर आउटपोस्ट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने बच्ची को बरामद कर इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती करा दिया है. सादुल्लापुर के पुलिस अधिकारी दिवाकर मंडल ने बताया है कि गांव की ही कुछ महिलाओं ने आम बागान से नवजात को बरामद किया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है.

कौन बच्ची को आम बागान में फेंक गया है, इसे पता करने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय महिलाएं पंचामी राय, सुमना मंडल, आशा मंडल आदि ने बताया है कि सुबह छह बजे आम बागान में सभी लोग आग सेंक रही थी. तभी एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई पड़ी. उन्हीं लोगों ने बच्ची को बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >