पगलाझोड़ा में ट्वॉय ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त

सिलीगुड़ी.सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग जा रही ट्वॉय ट्रेन कार्सियांग थाना अंतर्गत पगलाझोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में करीब तीस से अधिक पर्यटक बाल बाल बच गये. इंजन और एक बोगी पटरी से नीचे उतरकर लुढ़क गयी. गनीमत यह रही कि ट्रेन सैकड़ों फीट खाई में गिरने से बच गयी. इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में […]

सिलीगुड़ी.सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग जा रही ट्वॉय ट्रेन कार्सियांग थाना अंतर्गत पगलाझोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में करीब तीस से अधिक पर्यटक बाल बाल बच गये. इंजन और एक बोगी पटरी से नीचे उतरकर लुढ़क गयी. गनीमत यह रही कि ट्रेन सैकड़ों फीट खाई में गिरने से बच गयी. इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में खलबली मच गयी.

सभी किसी तरह बाहर निकले. दुर्घटना में ट्रेन के चालक सहित पांच यात्री घायल हो गये हैं. पहले सभी को कार्सियांग अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी. ट्रेन के चालक मथिलेश मंडल की हालत को गंभीर देखते हुए उसकी चिकित्सा की जा रही है. यह दुर्घटना मंगलवार को करीब चार बजे के आसपास हुई.

दार्जिलिंग के जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया.सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये गये हैं.बाद में सभी घायल यात्रियों को दूसरे वाहन से सिलीगुड़ी भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >